मुख्य समाचार

बड़े उद्योग की स्थापना के लिए मिले कई प्रस्ताव : समीर महासेठ 

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में बड़े उद्योग की स्थापना के लिए लगातार प्रस्ताव आ रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे सभी निवेशकों का स्वागत करती है। बड़े उद्योग की स्थापना से रोजगार सृजन एवं बिहार के विकास को नया आयाम मिलेगा। 

बिहार में इन्वेस्टर मीट का भी आयोजन होने जा रहा है। इससे बिहार में उद्योग की स्थापना में और मदद मिलेगी। सुनवाई कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने कहा कि इथेनॉल पॉलिसी के मामले में बिहार देश का पहला राज्य है। इससे इथेनॉल उद्योग को मजबूती मिली है। 

बिहार बायोफ्यूल्स प्रोत्साहन नीति 2023 एक नया कदम है। यह वैकल्पिक ईंधन उत्पादन का स्रोत है। इससे खनिज ईंधन पर निर्भरता कम होगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना युवाओं को स्वरोजगार देने में सहायक हो रही है।

योजना के तहत लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है। लाभुक मिली राशि का सही उपयोग कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए उन्हें समय-समय पर उपकरण एवं अन्य चीजों को उद्योग विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होता है।

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित सुनवाई कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम एवं प्रमोद कुमार राम भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें