मुख्य समाचार

गांधी मैदान में 23 फरवरी से डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 

डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो का आयोजन 23 फरवरी से पटना के गांधी मैदान में हो रहा है। बिहार सरकार के सहयोग से बिहार उद्योग संघ (बीआईए) एवं क्रेडाई ने संयुक्त रूप से एक्सपो का आयोजन किया है। 

पांच दिवसीय बिहार एक्सपो का उद्घाटन 23 फरवरी की शाम पांच बजे होगा। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। 

एक्सपो में बिहार एवं अन्य राज्यों के 250 से अधिक स्टॉल लगेंगे। बिहार के स्टार्टअप भी इसमें शामिल होंगे। एक्सपो को लेकर बिहार के उद्यमियों एवं स्टार्टअप में उत्साह है। 

बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी, आर्गेनाइजिंग कमिटी के अध्यक्ष राम लाल खेतान, महासचिव गौरव शाह एवं सभी सदस्य एक्सपो के सफल आयोजन में जुटे हैं।  
 


संबंधित खबरें