मुख्य समाचार

लंदन पहुंचे सीएम, साइंस म्यूजियम का किया दौरा 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में आज साइंस म्यूजियम का दौरा किया। उन्होंने साइंस म्यूजियम की खासियत की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन के अनुरूप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी बन जाने के बाद यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूल बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में सुविधा होगी। इससे विज्ञान में बच्चों की रुचि बढ़ेगी। इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री के साथ ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कंसलटेंट सुजीत, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी थे। 


 


संबंधित खबरें