लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से एक दिन पहले नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। 21 नये मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शपथ लेने वालों में बीजेपी से 12 और जदयू से 9 मंत्री हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 30 हो गई।
इससे पहले 28 जनवरी को बिहार की नई एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम एवं छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। सीएम समेत 9 मंत्रियों में 45 विभागे बंटे थे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहले से मंत्रियों में आवंटित विभागों का भार कम हो जाएगा।
इन मंत्रियों ने ली आज शपथ : रेणु देवी, लेसी सिंह, शीला मंडल, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, नीरज कुमार बबलू, मदन सहनी, सुनील कुमार, दिलीप जायसवाल, जयंत राज, जमा खान, महेश्वर हजारी, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह।