मुख्य समाचार

श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति : सीएम 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है।

राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। 

श्रमिकों के क्षमतावर्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। 
 


संबंधित खबरें