मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी जेसिस जॉर्ज से बात कर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे।
उप मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने हमारे साथ लंबे समय तक काम किया। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।