केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वस्त्र (टेक्सटाइल) क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर हैं। निर्यात में भी वस्त्र उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी है। वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वस्त्र उद्योग भी किसानों से जुड़ा है। उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रयास किया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने गिरिराज सिंह को कार्यभार सौंपा। पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाये गये हैं। वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने भी कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर सचिव रचना शाह और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।