मुख्य समाचार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मिला स्कॉच अवार्ड

किसानों की आजीविका के उत्थान के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति डॉ डी.आर.सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।

स्कॉच पुरस्कार भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाले लोग,परियोजना और संस्थानों को मिलता है। 

कुलपति ने बीएयू की परियोजना को मान्यता देने और इसे पुरस्कृत करने के लिए स्कॉच के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों पर भरोसा जताने के लिए बिहार के किसानों का भी अभिवादन किया। 

डॉ डी.आर.सिंह ने कहा कि पुरस्कृत परियोजना अन्य फसलों के साथ धान, गेहूं, मक्का, बैंगन और परवल जैसी फसलों की नई किस्म को विकसित करने पर केंद्रित है। साथ ही उत्पादकता में सुधार लाने के लिए नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में भी अग्रणी है।
 


संबंधित खबरें