मुख्य समाचार

केंद्रीय बजट में छाया रहा बिहार, बाढ़ से बचाव के लिए मिली सहायता 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। वित्त मंत्री के बजट भाषण में बिहार छाया रहा। बिहार के लोगों को केंद्रीय बजट 2024-25 से काफी उम्मीदें थीं, जिसे वित्त मंत्री ने पूरा करने की कोशिश की है। 

केंद्रीय वित्त मंत्री 21 मई, 2024 को पटना आयी थीं। उन्होंने बिहार के औद्योगिक एवं व्यापार संघों को आश्वासन दिया था कि पूर्ण बजट में बिहार के विकास का पूरा ख्याल रखा जाएगा।    

बजट में बिहार के लिए घोषणाएं :  

-  बिहार में बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक और अन्य परियोजनाओं के लिए 11,500 करोड़ रुपये का प्रावधान।

-  पूर्वाेदय योजना के अंतर्गत अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर पर गया में औद्योगिक केंद्र का विकास ।

-  भागलपुर जिला के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया विद्युत संयंत्र।

-  गया के विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर का काशी की तरह विकास होगा। राजगीर स्थित ब्रह्म कुंड और नालंदा को और विकसित किया जाएगा। 

-  बिहार की सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ राशि मंजूर। इनमें पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, बोधगया-राजगीर-वैशाली मार्ग, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे, बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल निर्माण शामिल है। 

-  बिहार में नये एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।    


संबंधित खबरें