मुख्य समाचार

बिहार में गंगा का बढ़ रहा जल स्तर, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सड़क मार्ग से पटना के समीप गंगा के बढ़ते जल स्तर का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट और कृष्णा घाट पर रुककर आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा। 

अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुंच पथ की भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। 
 


संबंधित खबरें