मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना और आसपास के इलाकों में जलजमाव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ी और पटना सिटी के वरमुता ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। जलनिकासी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तेज बारिश की स्थिति में ऐसी व्यवस्था रखें कि जलजमाव की समस्या नहीं हो। शहर के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों को फंक्शन में रखें। जलजमाव होने पर तुरंत जल निकासी की व्यवस्था रहे ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने मुख्यमंत्री को जलजमाव से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।