बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में बाम्बेक्स इप्लीटिका वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने एक पौधे का रोपण भी किया।
राज्य सरकार ने 13 अगस्त 2012 को रक्षाबंधन पर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधारोपण और संरक्षण जरूरी है।
जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो रहा है। बिहार में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम बढ़ रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।