मुख्य समाचार

बिहार में बाढ़ से फसल क्षति के आकलन में जुटा कृषि विभाग 

बिहार के गंगा किनारे वाले जिलों में बाढ़ से फसल की क्षति हुई है। कृषि विभाग नुकसान के आकलन में जुट गया है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया गया है।

सभी पदाधिकारी हर पंचायत में खाद्यान्न फसल, मौसमी फल और सब्जी की क्षति की रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे। मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित जिलों के निरीक्षण के बाद फसल क्षति के  आकलन का निर्णय लिया गया है। आकलन के बाद किसानों को सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही अगली फसल लगाने में भी विभाग मदद करेगा।

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मीठापुर स्थित कृषि भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। कृषि निदेशक नितिन कुमार सिंह वरीय नोडल पदाधिकारी और संयुक्त निदेशक सुशील कुमार नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं। 

बाढ़ से प्रभावित जिलों के कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी है। उन्हें क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर किसानों की मदद करने का निर्देश मिला है।  
 


संबंधित खबरें