मुख्य समाचार

पटना में रामलीला : राम के राज्याभिषेक की घोषणा से झूम उठे अयोध्यावासी 

नागाबाबा ठाकुरबाड़ी में रामलीला मंचन के छठे दिन राम के राज्याभिषेक की घोषणा हुई। अयोध्यावासी ख़ुशी से झूम उठे, लेकिन महारानी कैकेयी नाराज होकर कोप भवन में चली गई।

राजा दशरथ ने कोप भवन में जाने का कारण पूछा, तो कैकेयी ने उनसे तीन वचन मांगे। वचन देने के बाद कैकेयी ने भरत को राजा बनाने का प्रस्ताव और राम को वनवास भेजने को कहा। यह सुनकर राजा दशरथ हैरान रह गए। 

उन्होंने कैकेयी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। हारकर राजा दशरथ ने प्रिय पुत्र राम को बुलाया और वचन के अनुसार वनवास जाने की बात कही। 

यह सुनकर प्रभु राम तनिक भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा वे पिता के वचन का सहर्ष पालन करेंगे। इसके बाद राम और माता कौशल्या के बीच संवाद होता है। सीता पत्नी धर्म का पालन करते हुए राम के साथ वन जाने का संकल्प लेती है। 

लक्ष्मण ने भी राम के साथ वनवास जाने की बात कही। इस कथा का जीवंत चित्रण देख कर दर्शकों की आंखे नम हो गईं। 

छठे दिन रामलीला महोत्सव का उद्घाटन विधायक रणविजय साहु, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, दशहरा कमिटी के अध्यक्ष अरुण कुमार, चेयरमैन कमल नोपनी, संयोजक मुकेश नंदन, सह संयोजक राकेश कुमार ने किया। इसके बाद आरती हुई।
 


संबंधित खबरें