मुख्य समाचार

पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर, निर्माण का डिजाइन तैयार 

Punauradham Temple of Sitamarhi District : ​ मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम (सीतामढ़ी) में भव्य मंदिर निर्माण सहित कई संरचनाओं का डिजाइन तैयार हो गया है। मंदिर निर्माण कार्य में तेजी के लिए एक ट्रस्ट भी बना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पुनौराधाम में भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मां जानकी की जन्मस्थली में भव्य मंदिर का निर्माण सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। मंदिर का डिजाइन बिहार की जनता के साथ साझा किया जा रहा है। 
 


संबंधित खबरें