मुख्य समाचार

पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे गृह मंत्री 

सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में 8 अगस्त को भव्य जानकी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। पुनौराधाम माता जानकी की जन्मस्थली है। अयोध्या की तर्ज पर इस मंदिर को विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम, राज्य सरकार के कई मंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।       

882 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भव्य मंदिर लगभग 67 एकड़ जमीन में विकसित हो रहा है। 2028 तक निर्माण का लक्ष्य है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पुनौराधाम तीर्थस्थल राज्य को नई पहचान दिलाने, धार्मिक पर्यटन को रफ्तार देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की राह खोलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम अब रामायण सर्किट का हिस्सा बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की योजना है कि यह धार्मिक स्थल अयोध्या, जनकपुर, अहिल्या स्थान (दरभंगा), फुलहर (मधुबनी) और बक्सर जैसे उन सभी जगहों से जुड़ेगा, जो रामायण काल और माता सीता के जीवन से जुड़े हैं।
 


संबंधित खबरें