मुख्य समाचार

25 अक्टूबर से महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान

महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू हो रहा है। पहले दिन श्रद्धालु चावल,चने की दाल एवं कद्दू की सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे।

26 अक्टूबर को खरना है। इस दिन श्रद्धालु शाम में दूध एवं गुड़ से बनी खीर और घी युक्त रोटी प्रसाद के रूप में लेंगे। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातः अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा।

छठ व्रत के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन भी सजग है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने छठव्रतियों की सुविधा,भीड़ नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। महापर्व के दौरान निजी नाव के परिचालन पर रोक रहेगी।  

पटना जिला प्रशासन ने पहलवान घाट, बांस घाट, राजापुर पुल घाट, कंटाही घाट, बुद्धा घाट एवं नया पंचमुखी चौराहा घाट को खतरनाक बताया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन घाटों पर श्रद्धालु, छठव्रती एवं आमजन के जाने पर प्रतिबंध है। 

अनुपयोगी घाट होने के कारण टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत एवं गुलबी घाट पर पूजा नहीं होगी। 
 


संबंधित खबरें