मलमास मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे। उन्होंने नालंदा प्रशासन को मलमास मेला की तैयारी अच्छे से करने का निर्देश दिया। राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने कहा कि मलमास मेला (Rajgir Malmas Mela) का आयोजन पूरे एक माह तक होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें कोई असुविधा न हो। इसका ख्याल रखें।
मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती पर जोर दिया। इससे स्थिति नियंत्रित रहेगी और लोग सुरक्षित रहेंगे। राजगीर में उन्होंने गृद्धकूट भवन, रोप-वे और पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली।

इससे पहले नीतीश कुमार नवादा जिला पहुचे। उन्होंने नारदीगंज अंचल के मोतनाजे गांव के समीप स्थित गंगाजी राजगृह जलाशय की जानकारी ली। सुरक्षा के ख्याल से जलाशय के चारों तरफ लोहे की जाली लगाई गई है।
गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर के लोगों को गंगाजी का शुद्ध पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर को व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल रखने का निर्देश दिया।