मुख्य समाचार

सुखविंदर सिंह ने शहीदी जागृति यात्रा के लिए की रिकॉर्डिंग

सिखों के नौंवे गुरु तेग बहादुर की शहादत के 350 साल पूरे होने पर पटना से शहीदी जागृति यात्रा निकलेगी। 17 सितंबर को तख्त पटना साहिब के गुरु का बाग से यात्रा शुरू होगी। 9 राज्यों का भ्रमण करते हुए अक्टूबर में आनंदपुर साहिब जाकर समाप्त होगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 

शहीदी जागृति यात्रा के लिए प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने एक दिव्य शबद की रिकॉर्डिंग की है। इस रिकॉर्डिंग में देश के नामी वाद्य कलाकार शामिल हुए। इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान आध्यात्मिक जागृति प्रेरित करना है। 

गायक सुखविंदर का कहना है कि मुझे शहीदी जागृति यात्रा में शबद गायन का मौका मिला। इसके लिए वे स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं। इस पावन अवसर के लिए तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमिटी और मुंबई से जसबीर सिंह धाम ने मेरा चयन किया। 

तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने गायक सुखविंदर का आभार प्रकट किया है। 
 


संबंधित खबरें