मुख्य समाचार

गयाजी में 6 सितंबर से पितृपक्ष मेला, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फल्गू नदी के किनारे स्थित सभी घाटों को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

इस वर्ष पितृपक्ष मेला 6 सितंबर से 21 सितंबर तक है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पितृपक्ष मेला में देश एवं विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करने मोक्षभूमि गयाजी आते हैं। पितृपक्ष मेले की महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। ऐसी व्यवस्था रखें कि सभी लोग यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

सीएम ने बताया कि हर वर्ष पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लेने हम यहां आते हैं। तर्पण करने में असुविधा न हो। इसलिए गयाजी डैम का निर्माण कराया गया है। उन्होंने घाट, तालाब एवं रास्तों की नियमित सफाई और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। 

डीएम शशांक शुभंकर ने पितृपक्ष मेला की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रेम कुमार, संजय सरावगी एवं संतोष कुमार सुमन मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें