संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की अनुशंसा की है। इन उम्मीदवारों का चयन भारतीय विदेश सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय सेवा ग्रुप ए और बी पदों के लिए हुआ है।
चयनित 1009 उम्मीदवारों में 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। वैकल्पिक विषय के रूप में उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध लिया था।
टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम : शक्ति दुबे, हर्षिता गोयल, डोंगरे अर्चित पराग, शाह मार्गी चिराग, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया, आयूषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल, मयंक त्रिपाठी।