मुख्य समाचार

मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार 

राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह (1993 बैच) को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

उद्योग और पर्यावरण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी (2003 बैच) को समाज कल्याण विभाग भेजा गया है। समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा (1992) को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थापित किया गया है। 

राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉ सफीना ए.एन.(1997) मगध प्रमंडल की आयुक्त और मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा (2000) राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाए गए हैं।

बियाडा के एमडी कुंदन कुमार (2004) को आईडा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। उनके पास पहले से बिहार भवन, निवेश आयुक्त और बिहार फाउंडेशन की जिम्मेदारी है।  
 


संबंधित खबरें