मुख्य समाचार

27 जून से पटना में तीन दिवसीय बिहार सोलर एक्सपो 

Bihar Solar Expo 2025 : ​ बिहार रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2025 (सोलर एक्सपो) का आयोजन पटना में होने जा रहा है।  बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने तारामंडल परिसर में 27 जून से 29 जून तक सेमिनार सह प्रदर्शनी का आयोजन किया है। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बिहार में बढ़ावा देने के लिए संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाना है। इस दौरान तकनीकी सत्र, नीति निर्माण, उद्योग और निवेशकों के बीच संवाद, नई तकनीक एवं समाधान पर चर्चा होगी। एक्सपो के माध्यम से बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। 

इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, आरईसी लिमिटेड और प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। बीआईए ने सभी उद्यमी, स्टार्टअप्स, किसान, शैक्षणिक संस्थान एवं आम जनता से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। 
 


संबंधित खबरें