Modern industrial area in Jhanjharpur : मधुबनी जिले के झंझारपुर में पुराने पेपर मिल की जगह आधुनिक ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन बनेगा। परियोजना के पहले चरण में 56586 वर्गफीट क्षेत्र में 27.93 करोड़ की लागत से आधुनिक औद्योगिक सुविधा विकसित होगी। इससे मधुबनी जिले में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि झंझारपुर के लोगों ने 1980 के दशक में पेपर मिल का सपना देखा था,लेकिन कई कारणों से यह साकार नहीं हो सका।
झंझारपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसी पुराने पेपर मिल पर दो चरणों में मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। उद्योग विभाग ने इसे विकसित करने की स्वीकृति दी है। औद्योगिक क्षेत्र में बहुमंजिला भवन बनाने के लिए 27.93 करोड़ राशि खर्च होगी।