मुख्य समाचार

पटना पुलिस हर 3 माह पर कारोबारियों के साथ करेगी बैठक

पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने व्यापार जगत को आश्वासन दिया है कि हर तीन महीने पर पुलिस और व्यवसायियों के बीच बैठक होगी। थाना स्तर पर होने वाली बैठक में व्यवसायियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। 

एसएसपी ने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन में कोई असुविधा न हो। इसलिए व्यवसायी प्राथमिकी दर्ज कराने में हिचकिचाते हैं। मेरी सलाह है कि ऐसे मामले को व्यक्तिगत रूप से मुझे बताएं। उसका समाधान निकाला जाएगा।

एसएसपी बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में कारोबारियों के साथ एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने सीसीटीवी कैमरा के कम से कम तीस दिन की रिकॉर्डिग अवश्य रखें और इसे थाने को शेयर करें। वर्तमान इन्फ्रास्ट्रक्चर में अतिक्रमण एवं यातायात की समस्याओं का भी समाधान हो रहा है। 

यातायात पुलिस अधीक्षक अपराजित ने बताया कि यातायात की समस्याओं के समाधान की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। यह समस्या केवल यातायात थाना की नहीं है। नगर निगम, परिवहन, पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग से भी संबंधित है। इसलिए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक करे।  

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने अपने विचारों को रखा। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कारोबार जगत की ओर से विस्तृत ज्ञापन एसएसपी के समक्ष पेश किया। 
 


संबंधित खबरें