उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने अपनी किताब ‘Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025’ की पहली कॉपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट की।

किताब में वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार की विकास यात्रा की चर्चा है। बीते दो दशक में दूरदर्शी नेतृत्व और बिहारी जनमानस की अटूट इच्छाशक्ति से बिहार में हुए परिवर्तन का जिक्र है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद संजय कुमार झा मौजूद रहे।