मुख्य समाचार

कारोबारियों के हित के लिए समर्पित रहेगा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की 98वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) में अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि राज्य के व्यवसायी एवं उद्यमियों के हित के लिए पूरी टीम हमेशा समर्पित रहेगी। सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीके अग्रवाल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पांचवी बार अध्यक्ष बने हैं। वर्ष 2025-26 के लिए नई कमिटी में एनके ठाकुर और विशाल टेकरीवाल उपाध्यक्ष, मुकेश जैन महासचिव और राजेश जैन कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सभी पदधारकों का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

कार्यकारिणी समिति के 16 सदस्य : राजा बाबू गुप्ता, सुनील सर्राफ, अभिजीत वैद, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक पोद्दार, सीए अंजन विश्वास, आशीष कुमार अग्रवाल, जय प्रकाश तोदी, महेश बहरूस, मनोज कुमार बेंगानी, राहुल अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, विशाल जैन, विष्णु सुरेका एवं बिनोद कुमार।

एजीएम में उद्योग, ऊर्जा, जीएसटी, बैंकिंग, नगर विकास, पर्यावरण एवं प्रदूषण, श्रम, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, सूचना का अधिकार एवं संचार विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को केंद्र एवं राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा ।
 


संबंधित खबरें