मुख्य समाचार

CM नायब सैनी ने बिहार के उद्यमियों को दिया हरियाणा आने का निमंत्रण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के उद्यमी एवं व्यवसायियों को हरियाणा आने का निमंत्रण दिया है। साथ ही हरियाणा सरकार में एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन भी दिया। इससे बिहार और हरियाणा के बीच उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में संबंध और बेहतर होगा। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में उद्यमी एवं व्यवसायियों के साथ एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चैंबर के सदस्यों को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दी। सीएम के साथ सिरसा की पूर्व एमपी सुनीता दुग्गल भी मौजूद थीं।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा का प्रत्येक जिला किसी न किसी एक्सप्रेस-वे से जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार का संकल्प है कि बिहार के सभी जिलों को भी एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाए। इस दिशा में कार्य हो रहा है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा के साथ बिहार का सहयोग भी जरूरी है।

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा एक विकसित राज्य है और बिहार विकास की ओर अग्रसर है। हरियाणा और बिहार के उद्यमियों के बीच चैंबर के माध्यम से संवाद होता है। इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है। 
 


संबंधित खबरें