भागलपुर, बांका, जमुई समेत 20 जिलों में मतदान 11 नवंबर को होने जा रहा है। भागलपुर में 7, बांका में 5 और जमुई में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन जिलों की तीन विधानसभा सीट सुल्तानगंज, कहलगांव और सिकंदरा पर कांग्रेस और आरजेडी में समझौता नहीं हो सका। इस कारण कांग्रेस-आरजेडी ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं।
दूसरे चरण में ऐसी ही स्थिति नरकटियागंज, करगहर और चैनपुर सीट पर है। नरकटियागंज में कांग्रेस-आरजेडी, चैनपुर में वीआईपी-आरजेडी और करगहर में कांग्रेस-सीपीआई में फ्रेंडली मुकाबला है।
भागलपुर, बांका, जमुई जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख प्रत्याशी :
जमुई : श्रेयसी सिंह (बीजेपी), शमशाद आलम (आरजेडी), अनिल शाह (जनसुराज)।
झाझा : जयप्रकाश नारायण यादव (आरजेडी), दामोदर रावत (जदयू), नीलेंदु दत्त मिश्र (जनसुराज)।
चकाई : सुमित सिंह (जदयू), सावित्री देवी (आरजेडी), राहुल कुमार (जनसुराज)।
सिकंदरा (एससी) : उदय नारायण चौधरी (आरजेडी), विनोद चौधरी (कांग्रेस), प्रफुल्ल मांझी (हम), सुभाष चंद्र बोस (जनसुराज)।
बांका : राम नारायण मंडल (बीजेपी), संजय कुमार (सीपीआई), कौशल सिंह (जनसुराज)।
अमरपुर : जयंत राज (जदयू), जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस), सुजाता वैद्य (जनसुराज)।
कटोरिया (एसटी) : स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (आरजेडी), पूरन लाल टुडू (बीजेपी), सलोमी मुर्मु (जनसुराज)।
बेलहर : मनोज यादव (जदयू), चाणक्य प्रकाश रंजन (आरजेडी), ब्रज किशोर पंडित (जनसुराज)।
धोरैया (एससी) : त्रिभुवन प्रसाद (आरजेडी), मनीष कुमार (जदयू), सुमन पासवान (जनसुराज)।
भागलपुर : अजीत शर्मा (कांग्रेस), रोहित पांडे (बीजेपी), अभय कांत झा (जनसुराज)।
नाथनगर : मिथुन कुमार (लोजपा-आर), जियायुल हसन (आरजेडी), अजीत राय (जनसुराज)।
सुल्तानगंज : ललित नारायण मंडल (जदयू), चंदन सिन्हा (आरजेडी), ललन कुमार (कांग्रेस), राकेश कुमार (जनसुराज)।
कहलगांव : शुभानंद मुकेश (जदयू), प्रवीण सिंह (कांग्रेस), रजनीश भारती (आरजेडी), मंजर आलम (जनसुराज)।
पीरपैंती (एससी) : मुरारी पासवान (बीजेपी), राम विलास पासवान (आरजेडी), घनश्याम दास (जनसुराज)।
गोपालपुर : शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (जदयू), प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव (वीआईपी), मंटू सिंह (जनसुराज)।
बिहपुर : कुमार शैलेंद्र (बीजेपी), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जनसुराज)।