बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने जा रहा है। 4 नवंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पहले चरण में राज्य के 18 जिलों के अंतर्गत 121 सीटों के लिए मतदान होगा।
पटना जिला में चुनाव पहले चरण में है। जिले के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र हैं।
इन क्षेत्रों से प्रमुख प्रत्याशियों की सूची :
पटना साहिब : शशांत शेखर (कांग्रेस), रत्नेश कुमार (बीजेपी), विनीता मिश्रा (जनसुराज), रंधीर कुमार (बसपा)।
बांकीपुर : नितिन नबीन (बीजेपी), रेखा कुमारी (आरजेडी), वंदना कुमारी (जनसुराज), पंकज कुमार (आप)।
कुम्हरार : कृष्ण चंद्र सिन्हा (जनसुराज), इंद्रदीप चंद्रवंशी (कांग्रेस)), संजय कुमार (बीजेपी), बबलू कुमार (आप)।
दानापुर : रामकृपाल यादव (बीजेपी), रीतलाल राय (आरजेडी)।
दीघा : दिव्या गौतम (सीपीआई-एमएल), संजीव चौरसिया (बीजेपी), रीतेश रंजन सिंह (जनसुराज), प्रभाकर सिंह (बसपा)।
मनेर : जितेंद्र यादव (लोजपा-आर), भाई वीरेंद्र (आरजेडी)), संदीप सिंह (जनसुराज)।
फुलवारी (एससी) : श्याम रजक (जदयू), गोपाल रवि दास (सीपीआई-एमएल), अरुण रजक (आप), शशि कांत प्रसाद (जनसुराज)।

फतुहा : रामानंद यादव (आरजेडी), रूपा कुमारी (लोजपा-आर), राजू कुमार (जनसुराज)।
बख्तियारपुर : अरुण कुमार (लोजपा-आर), अनिरुद्ध कुमार (आरजेडी), बाल्मीकि सिंह (जनसुराज), अरुण ठाकुर (आप), दीपक भाई पटेल (बसपा)।
बाढ़ : सियाराम सिंह (बीजेपी), कर्णवीर यादव (आरजेडी), महेश प्रसाद सिंह (जनसुराज), मधुकर (आप)।
मोकामा : अनंत सिंह (जदयू), वीणा देवी (आरजेडी), प्रियदर्शी पीयूष (जनसुराज), राजेश रत्नाकर (आप)।
मसौढ़ी (एससी) : अरुण मांझी (जदयू), रेखा देवी (आरजेडी), राजेश्वर मांझी (जनसुराज), मनोज कुमार (बसपा)।
पालीगंज : संदीप सौरभ (सीपीआई-एमएल), सुनील कुमार (लोजपा-आर), श्याम नंदन शर्मा (जनसुराज), शिवनाथ कुमार (आप), सुशांत (बसपा)।
बिक्रम : सिद्धार्थ सौरव (बीजेपी), अनिल कुमार (कांग्रेस), मंटू कुमार (जनसुराज), राम प्रवेश यादव (बसपा)।
पटना के साथ इन जिलों में होगा मतदान : वैशाली, मुंगेर, लखीसराय, आरा, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा।