बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना के शहरी मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखा। जिले की 14 विधानसभा सीटों में सबसे कम वोटिंग बांकीपुर, दीघा और कुम्हरार में हुई।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 40.97 प्रतिशत, कुम्हरार में 39.57 और दीघा में 41.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
शेष 11 क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत :
बिक्रम : 69.09
मोकामा : 64.00
पटना साहिब : 59.93
दानापुर : 57.01
मनेर : 67.76
फुलवारी : 65.01
फतुहा : 68.53
बख्तियारपुर : 64.09
बाढ़ : 61.80
मसौढ़ी : 68.42
पालीगंज : 64.32