मुख्य समाचार

कांग्रेस,सीपीआईएमल,सीपीआईएम को 9 सीट पर मिली जीत

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, सीपीआईएमल और सीपीआईएम को 9 सीट पर जीत मिली है। 

कांग्रेस के खाते में अररिया, चनपटिया, फारबिसगंज, किशनगंज, मनिहारी और वाल्मीकिनगर सीट गई है। 2020 बिहार चुनाव से इस बार कांग्रेस को 13 सीट का नुकसान हुआ है।  

सीपीआईएमल के उम्मीदवार काराकाट और पालीगंज से विजयी रहे हैं। सीपीआईएम को बिभूतिपुर सीट पर सफलता मिली है। 

पिछले चुनाव से इस बार सीपीआईएमल को 10 और सीपीआईएम को 1 सीट का नुकसान हुआ है। 
 


संबंधित खबरें