बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को है। चुनाव प्रचार 9 नवंबर की शाम 5 बजे समाप्त हो गया। इस चरण में राज्य के 20 जिलों के अंतर्गत 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
6 नवंबर को पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीट के लिए वोटिंग प्रतिशत 65.08 रहा।

दूूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान : भागलपुर, बांका, जमुई, गयाजी, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार।