आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के सतीश कुमार को 14532 मतों से पराजित किया।
तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए हैं। आरजेडी से बाहर होने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल पार्टी बनायी थी। इसी पार्टी से वे चुनावी मैदान में उतरे थे।
2025 चुनाव में आरजेडी को 50 सीट का नुकसान हुआ है। आरजेडी को मात्र 25 सीट मिली है। 2020 में पार्टी ने 75 सीट हासिल की थी।

2025 चुनाव में आरजेडी से जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में उजियारपुर से आलोक मेहता, बोधगया से कुमार सर्वजीत, मनेर से भाई बीरेंद्र, फतुहा से रामानंद यादव, चकाई से सावित्री देवी, रघुनाथपुर से ओसामा साहब हैं।
इसके अलावा पार्टी ने बिस्फी, ब्रह्मपुर, गरखा, गोह, जहानाबाद, मधेपुरा, मढोरा, मटिहानी, महिषी, मखदुमपुर, मोरवा, पारू, परसा, रानीगंज, साहेबपुरकमाल, तरैया, टिकारी, वारसलीगंज सीट पर जीत दर्ज की है।