असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की सीमांचल में पकड़ बनी हुई है। चुनाव नतीजों में एआईएमआईएम को पांच सीट पर सफलता मिली है। अमौर, बहादुरगंज, बायसी, जोकीहाट और कोचाधामन से एआईएमआईएम के प्रत्याशी विजयी रहे।
2020 चुनाव में भी एआईएमआईएम ने पांच सीट पर जीत दर्ज की थी। बाद में एआईएमआईएम के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए।
2025 के नतीजों में बसपा के सतीश सिंह यादव ने रामगढ़ (कैमूर) और इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के इंद्रजीत गुप्ता ने सहरसा सीट से बाजी मार ली।