मुख्य समाचार

सीपीआई एमएल, वीआईपी, सीपीआई प्रत्याशियों की सूची

बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीआई (एमएल), वीआईपी और सीपीआई से 40 प्रत्याशी हैं। सभी पार्टियां महागठबंधन में शामिल हैं। सीपीआई (एमएल) से 20, वीआईपी से 15 और सीपीआई से 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

महागठबंधन से सर्वाधिक 143 टिकट आरजेडी ने दिया है। 60 उम्मीदवार कांग्रेस से हैं। 

6 सीट वैशाली, सुल्तानगंज, कहलगांव, सिकंदरा, नरकटियागंज और चैनपुर पर समझौता नहीं हो सका। इस कारण कांग्रेस-आरजेडी 5 और वीआईपी-आरजेडी ने एक सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

वीआईपी से प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र  : 

उमेश सहनी (दरभंगा), संतोष सहनी (गौरा बोराम), नवीन कुमार ( आलमनगर), गणेश भारती (कुशेश्वरस्थान), भोगेंद्र सहनी (औराई), राकेश कुमार (बरुराज), गोविंद बिंद (चैनपुर), रण कौशल प्रताप सिंह (लोरिया), शशि भूषण सिंह (सुगौली), वरुण विजय (केसरिया), हरि नारायण प्रमाणिक (सिकटी), सौरव अग्रवाल (कटिहार), अर्पणा कुमारी (बिहपुर), प्रेम सागर (गोपालपुर), बिंदु गुलाब यादव (बाबू बरही)। 

नोट : सुगौली से शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। आरजेडी से समझौता होने के बाद बाबू बरही से वीआईपी उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने नामांकन वापस ले लिया। अब इस सीट से आरजेडी प्रत्याशी अरुण सिंह मैदान में हैं।      

सीपीआई के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र : 

संजय कुमार (बांका), राकेश पांडे (हरलाखी), राम नारायण यादव (झंझारपुर), राम रतन सिंह (तेघरा), सूर्यकांत पासवान (बखरी-एससी)।        

सीपीआई (एमएल) के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र : 

दिव्या गौतम (दीघा), गोपाल रवि दास (फुलवारी-एससी), संदीप सौरभ (पालीगंज), कयामुद्दीन अंसारी (आरा), शिव प्रकाश रंजन (अगिआंव), मदन सिंह (तरारी), अजित सिंह (डुमरांव)। 

धनंजय (भोरे-एससी), अमरजीत कुशवाहा (जीरादेई), सत्यदेव राम (दरौलीे-एससी), अमरनाथ यादव (दरौंदा), रंजीत राम (कल्याणपुर-एससी), फूलबाबू सिंह (वारिसनगर), विश्वनाथ चौधरी (राजगीर-एससी)। 

महबूब आलम (बलरामपुर), बीरेंद्र गुप्ता (सिकटा), अनिल कुमार (पिपरा), अरुण सिंह (काराकाट), महानंद सिंह (अरवल), रामबली सिंह यादव (घोसी)।         
 


संबंधित खबरें