मुख्य समाचार

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल से मिला BIA का प्रतिनिधिमंडल

बिहार की नई सरकार में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल से बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। राज्य के उद्योग जगत की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बीआईए ने आशा व्यक्त की है कि उद्योग मंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। राज्य में निवेश, उद्योग और रोजगार के लिए नये अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार से बिहार के उद्योग जगत को काफी उम्मीद है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए संवाद जारी रहेगा। वे शीघ्र बीआईए परिसर में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। 

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामलाल खेतान, महासचिव अमरनाथ जयसवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका, पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी एवं वरीय सदस्य रामाशंकर प्रसाद थे। 


संबंधित खबरें