मुख्य समाचार

बिहार की 17 बेटियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए बिहार से 17 बेटियों का चयन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में हुआ है। हुसूर, बेंगलुरु स्थित मोबाइल निर्माण केंद्र में इन्हें मोबाइल हैंडसेट एसेंबलिंग का प्रशिक्षण मिलेगा। इस केंद्र में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्पल संयुक्त रूप से मोबाइल का उत्पादन करते हैं। 

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि योजना के तहत छात्राओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार चार हजार से छह हजार मासिक स्टाइपेंड एवं भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह पांच हजार राशि राज्य सरकर देगी।

इस पहल से बिहार की बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही देश के आधुनिक औद्योगिक माहौल में कार्य करने का अनुभव भी मिलेगा। 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से छात्राओं को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी प्रतिमाह उन्हें 13485 की टॉप अप राशि देगी। साथ ही व्यक्तिगत बीमा, भोजन, रहने एवं बस सेवा भी मिलेगी। 

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की जानकारी के लिए बिहार कौशल विकास मिशन के हेल्पलाइन नंबर 1800 296 5656 पर संपर्क कर सकते हैं।
 


संबंधित खबरें