मुख्य समाचार

डीएम-एसपी को निर्देश, हर माह व्यापार जगत के साथ करें बैठक

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है। यह बैठक हर माह होगी। 

सरदार पटेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि गृह विभाग की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई को खत्म करना है। 

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध खनन पर निगरानी तंत्र और जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। 

गृह मंत्री ने बताया कि बिहार की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की गई है। 

राज्य में छेड़खानी रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए अभय ब्रिगेड का गठन किया गया है। यह विशेष बल स्कूल-कॉलेज के समीप, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। 
 


संबंधित खबरें