मुख्य समाचार

Bihar EV Charging Station : पेट्रोल पंप और ढाबों पर उपलब्ध होगी सुविधा 

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। यह सुविधा पेट्रोल पंप, ढाबों और रेस्टोरेंट पर उपलब्ध होगी। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि भविष्य की जरूरत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास बहुत जरूरी है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन और निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार का भी सृजन होगा। इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में अधिक किफायती हैं। रखरखाव कम होने के साथ पर्यावरण के भी अनुकूल हैं । 


संबंधित खबरें