वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सारण जिले में फार्मास्युटिकल पार्क विकसित करने की घोषणा की। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि अमनौर में फार्मास्युटिकल पार्क बनेगा। फतुहा (पटना) में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और फिनटेक सिटी की स्थापना होगी।

अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के अंतर्गत गयाजी में IMC के फेज 2 को विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए जिलों से 20,767 एकड़ जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव की भी घोषणा की। साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 2690 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।