बिहार बजट 2026-27 में उद्योग विभाग का आवंटन 3337.64 करोड़ रुपये है। इसमें स्कीम मद में 3200.21 करोड़ और स्थापना एवं प्रतिबद्ध मद में 137.43 करोड़ राशि समाहित है।
विभाग की स्कीम मद की राशि संपूर्ण बजट की स्कीम मद का 2.62 प्रतिशत है। यह राशि उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं पर खर्च होगी।
उद्योग विभाग का कुल आवंटन 3337.64 करोड़ पूरे बजट का 0.96 प्रतिशत है।
बिहार बजट 2026-27 का आकार 3,47,589.76 करोड़ रुपये है। स्कीम मद में 1,22,155.41 करोड़ और स्थापना एवं प्रतिबद्ध मद में 2,25,434.34 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है।
बजट 2026-27 में उद्योग विभाग का स्कीम मद में आवंटन पिछले वर्ष (2025-26) से 1350.21 करोड़ यानी 1.04 प्रतिशत अधिक है। 2025-26 में स्कीम मद में राशि 1850 करोड़ रुपये (1.58 प्रतिशत) थी। इस बार आवंटन 3200.21 करोड़ है।
उद्योग विभाग के लिए स्वीकृत राशि राज्य के औद्योगिक विकास में कितनी सहायक होगी। यह आने वाला वक्त ही बताएगा।