मुख्य समाचार

India AI Impact Summit & Expo 2026 में भागीदार बना बिहार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit  and Expo 2026  का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समिट सह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक है। इसमें बिहार की भी भागीदारी है।      

बिहार पवेलियन का स्टॉल नंबर 8 और 12 भारत मंडपम के हॉल 5-F में है। इसका उद्घाटन 17 फरवरी को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे।

एक्सपो के पहले दिन बिहार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार और आईटी सचिव अभय कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बिहार के स्टॉल में प्रदर्शित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। 

कुंदन कुमार ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की भागीदारी हमारे लिए गर्व की बात है। आने वाले वर्षों में उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में बिहार निवेश के लिए एक मजबूत स्थल के रूप में उभरेगा। इस तरह के आयोजन से राज्य की सकारात्मक छवि बनती है। साथ ही निवेशकों को भी बिहार की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।

आईटी सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग हो रहा है।
 


संबंधित खबरें