मुख्य समाचार

राज्यसभा चुनाव 2026 : बिहार से पांच सीट, सभी पर एनडीए की जीत

बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं। एनडीए से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने जीत हासिल की। 

महागठबंधन प्रत्याशी अमरेंद्रधारी सिंह (आरजेडी) को निराश होना पड़ा। एआईएमआईएम और बसपा का समर्थन मिलने के बाद वे पांचवीं सीट जीत सकते थे, लेकिन महागठबंधन के 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया। इनमें कांग्रेस से 3 और आरजेडी के 1 विधायक थे। 

पांचवीं सीट के लिए अमरेंद्रधारी सिंह को 37 और एनडीए के शिवेश कुमार को 38 वोट मिले। एक वोट से शिवेश कुमार चुनाव जीत गए। 

243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के 202, महागठबंधन के 35, एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1  सदस्य हैं। इस आधार पर एनडीए से 4 प्रत्याशियों की जीत शुरू से ही तय थी। पांचवीं सीट के लिए एनडीए के पास तीन सदस्य कम थे। बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 वोट जरूरी है।   
 


संबंधित खबरें