मुख्य समाचार

भागलपुर, बांका, जमुई जिलों की 16 सीट से प्रत्याशियों की लिस्ट

भागलपुर, बांका, जमुई समेत 20 जिलों में मतदान 11 नवंबर को होने जा रहा है। भागलपुर में 7, बांका में 5 और जमुई में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन जिलों की तीन विधानसभा सीट सुल्तानगंज, कहलगांव और सिकंदरा पर कांग्रेस और आरजेडी में समझौता नहीं हो सका। इस कारण कांग्रेस-आरजेडी ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

दूसरे चरण में ऐसी ही स्थिति नरकटियागंज, करगहर और चैनपुर सीट पर है। नरकटियागंज में कांग्रेस-आरजेडी, चैनपुर में वीआईपी-आरजेडी और करगहर में कांग्रेस-सीपीआई में फ्रेंडली मुकाबला है।    

भागलपुर, बांका, जमुई जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख प्रत्याशी :

जमुई :  श्रेयसी सिंह (बीजेपी), शमशाद आलम (आरजेडी), अनिल शाह (जनसुराज)।

झाझा :  जयप्रकाश नारायण यादव (आरजेडी), दामोदर रावत (जदयू), नीलेंदु दत्त मिश्र (जनसुराज)।

चकाई :  सुमित सिंह (जदयू), सावित्री देवी (आरजेडी), राहुल कुमार (जनसुराज)। 

सिकंदरा (एससी) :  उदय नारायण चौधरी (आरजेडी), विनोद चौधरी (कांग्रेस), प्रफुल्ल मांझी (हम), सुभाष चंद्र बोस (जनसुराज)। 

बांका :  राम नारायण मंडल (बीजेपी), संजय कुमार (सीपीआई), कौशल सिंह (जनसुराज)। 

अमरपुर :  जयंत राज (जदयू), जीतेंद्र सिंह (कांग्रेस), सुजाता वैद्य (जनसुराज)।       

कटोरिया (एसटी) : स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (आरजेडी), पूरन लाल टुडू (बीजेपी), सलोमी मुर्मु (जनसुराज)।

 

बेलहर :  मनोज यादव (जदयू), चाणक्य प्रकाश रंजन (आरजेडी), ब्रज किशोर पंडित (जनसुराज)।  

धोरैया (एससी) : त्रिभुवन प्रसाद (आरजेडी), मनीष कुमार (जदयू), सुमन पासवान (जनसुराज)।

भागलपुर :   अजीत शर्मा (कांग्रेस), रोहित पांडे (बीजेपी), अभय कांत झा (जनसुराज)।   

नाथनगर :    मिथुन कुमार (लोजपा-आर), जियायुल हसन (आरजेडी), अजीत राय (जनसुराज)।

सुल्तानगंज :  ललित नारायण मंडल (जदयू), चंदन सिन्हा (आरजेडी), ललन कुमार (कांग्रेस), राकेश कुमार (जनसुराज)।

कहलगांव :   शुभानंद मुकेश (जदयू), प्रवीण सिंह (कांग्रेस), रजनीश भारती (आरजेडी), मंजर आलम (जनसुराज)। 

पीरपैंती (एससी) :  मुरारी पासवान (बीजेपी), राम विलास पासवान (आरजेडी), घनश्याम दास (जनसुराज)।  

गोपालपुर :   शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (जदयू), प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव (वीआईपी), मंटू सिंह (जनसुराज)।

बिहपुर :      कुमार शैलेंद्र (बीजेपी), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जनसुराज)।
 


संबंधित खबरें