मुख्य समाचार

बांका में 1200 करोड़ का निवेश करेगी UltraTech Cement

आदित्य बिरला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट ( UltraTech Cement) कंपनी बिहार में 1200 करोड़ का निवेश करेगी। बांका ( Banka) जिले के कटोरिया औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी 59.47 एकड़ जमीन पर नई यूनिट लगाने जा रही है। इस यूनिट से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट की नई यूनिट से औद्योगिक आधार मजबूत होने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। सीमेंट उद्योग आधारभूत संरचना क्षेत्र का प्रमुख हिस्सा होने के कारण लॉजिस्टिक, निर्माण एवं अन्य सहायक सेवाओं को भी प्रोत्साहित करता है। 

परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) का निर्णय राज्य में निवेश को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। 


संबंधित खबरें