मुख्य समाचार

BIIPP 2025 का लाभ लेने के लिए 30 जून तक करें आवेदन 

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 ( BIIPP 2025 ) के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 30 जून 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 31 मार्च 2026 थी। उद्योग विभाग ने निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। 

BIIPP 2025 के तहत औद्योगिक इकाइयों को 1 रुपये की टोकन राशि पर जमीन मिल रही है। इसमें तीन विकल्प हैं। 

1. 100 करोड़ से अधिक निवेश और 1000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ जमीन मिलेगी। 

2. Fortune 500 कंपनियों को 200 करोड़ से अधिक निवेश पर 10 एकड़ और 1000 करोड़ से अधिक निवेश पर 25 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। 

3. अन्य कंपनियों को BIADA  की अधिसूचित दर के 50 प्रतिशत पर जमीन मिलेगी।

निवेश प्रोत्साहन अनुदान के 3 विकल्प : 

1. 40 करोड़ रुपये तक का ब्याज अनुदान मिलेगा। अनुदान के लिए ब्याज दर 10 प्रतिशत और सूक्ष्म और लघु इकाइयों के लिए 12 प्रतिशत होगा।

2. नई यूनिट को स्वीकृत परियोजना लागत का 300 प्रतिशत तक SGST की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों के लिए की जाएगी।

3. 30 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान मिलेगा।

उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने इच्छुक निवेशक एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे इस विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाएं। अपना प्रस्ताव सिंगल विंडो क्लियरेंस पोर्टल के माध्यम से शीघ्र जमा कर बिहार के औद्योगिक विकास में भागीदार बनें। 


संबंधित खबरें