मुख्य समाचार

Bihar में नई सरकार की तैयारी, शिवराज सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शिवराज सिंह 14 अप्रैल को पटना आएंगे। उसी दिन विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। 

नीतीश कुमार (जदयू) के 20 वर्षों के शासन के बाद इस बार सीएम पद बीजेपी और डिप्टी सीएम पद जदयू को मिलने जा रहा है। चर्चा है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार बनने की संभावना है।   

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। उनकी इच्छा बिहार विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनने की थी। राज्यसभा जाने से पहले वे बिहार विधानसभा,विधानपरिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।


संबंधित खबरें