मुख्य समाचार

Bihar की नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा : नीतीश कुमार

इस्तीफा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। अपनी अंतिम बैठक में उन्होंने कहा, बिहार की नई सरकार को दिल्ली से मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। राज्यसभा से भी वे बिहार के लिए काम करते रहेंगे। 

कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार भावुक दिखे। उन्होंने सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराई। मंत्रियों ने कहा, नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। आज काफी भावुक क्षण है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। 

बैठक के बाद नीतीश कुमार पोर्टिको में कुछ देर रुके। सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को अभिवादन कर एक अणे मार्ग लौट गए। 3 से 4 बजे के बीच वे राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे। 
 


संबंधित खबरें