मुख्य समाचार

Savi Global Fashion का मधुबनी में 300 करोड़ का निवेश 

मधुबनी जिले में सावी ग्लोबल फैशन (Savi Global Fashion) की टेक्सटाइल और लेदर यूनिट शुरू हो गई है। 300 करोड़ के निवेश से लगी यह यूनिट पंडौल औद्योगिक क्षेत्र के 13.27 एकड़ में फैली है।12000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

सावी ग्लोबल फैशन का कहना है कि यहां तैयार होने वाले परिधान और लेदर उत्पाद घरेलू बाजार की मांग को पूरा करेंगे। साथ ही बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी विनिर्माण केंद्र के रूप में भी स्थापित करेंगे। 

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि सावी ग्लोबल की यह यूनिट ‘मेड इन बिहार’ ब्रांड को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मधुबनी जिले में इस तरह के निवेश से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। 
 


संबंधित खबरें